कॉफी विथ सीएम कार्यक्रम

राजनीति Feb 23, 2018

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ 26 फरवरी को भोपाल में काॅफी विथ सीएम कार्यक्रम में मुलाकात करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि राष्ट्र चितंक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त मोर्चा द्वारा 23 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 30 लाख 12 हजार प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों के परीक्षा परिणाम आ चुके है। सभी जिलों से विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के 3-3 विजेता प्रतिभागी आगामी 26 फरवरी को भोपाल के मानसरोवर डेंटल कालेज नयापुरा कोलार रोड में दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ काफी विथ सीएम कार्यक्रम में संवाद करेंगे।
 

उन्होंने बताया कि काफी विथ सीएम कार्यक्रम में प्रतिभागी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कैसा हो मेरा मध्यप्रदेश, कैसा हो भविष्य का मध्यप्रदेश जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखेंगे। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता समिति के सदस्य सम्मिलित होंगे। विजेताओं को मुख्यमंत्री पुरस्कृत कर सम्मान पत्र सौंपेगे। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment