डॉ. अंबेडकर को लगातार पराजित कर अपमानित करने वाली कांग्रेस को माकूल जवाब दें

राजनीति Feb 21, 2018

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने संविधान शिल्पी, अस्पृष्यता निवारण आंदोलन के महान नेता डॉ. अंबेडकर को लोकसभा में प्रवेश नहीं करने दिया। इस कांग्रेस से दलितों के उत्थान की उम्मीद नहीं कर सकते। कांग्रेस सामंतवादी मानसिकता से ग्रस्त है। उपचुनाव में हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है। भाजपा ने सभी पिछड़ो का सम्मान किया है और भरोसा जीता है।
 

लालसिंह आर्य और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने कोलारस क्षेत्र के बामोर, डग्मेरा, आरी, कुशवन, बचावपुर, भोलारी में जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि कोलारस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 24फरवरी को मतदान में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को विजयी बनाए। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment