मुख्यमंत्री श्री चौहान से श्री स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी ने की भेंट

शख्सियत Dec 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाख श्री शारदा पीठम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के श्री श्री श्री स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी का निवास कार्यालय पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के लिए वे मुख्यमंत्री निवास पधारे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महास्वामी का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम, श्रीफल तथा आदि शंकराचार्य का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री सरस्वती महास्वामी ने विशाख श्री शारदा पीठम विशाखापट्टनम में जनवरी 2023 में होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सरस्वती महास्वामी को प्रदेश में अद्वैत लोक शिक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों, एकात्म यात्रा, ओंकारेश्वर में विकसित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय वेदांत केन्द्र तथा स्टेच्यू ऑफ वननेस संबंधी जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशाख श्री शारदा पीठम श्री श्री श्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी को श्रीमहाकाल महालोक दर्शन के लिए उज्जैन आमंत्रित किया।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment