भारत रत्न अटलजी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शख्सियत Dec 25, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम 

अटल जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है- गौरव रणदिवे

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस जिसे सुशासन दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं प्रदेश संगठन महामंत्री मा. हितानंद शर्मा ने वार्ड क्रमांक 43 के बूथ क्रमांक 164 पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की एवं स्वच्छताकर्मियों व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। अटलजी की जयंती पर नगर के सभी बूथों पर व्याख्यान एवं अटलजी के जीवन पर संगोष्ठियों एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किये।

सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन स्थापित करने में श्रद्धेय अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि अटल जी भारतीय संस्कृति और संस्कार के प्रतीक थे। उनके असंख्य गुणों में से यदि हम एक गुण भी ग्रहण कर लें तो हमारा जीवन सार्थक होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे,विधायक महेंद्र हार्डिया,वार्ड के पार्षद,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment