मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत हिरदाराम की पुण्य-तिथि पर नमन किया

शख्सियत Dec 21, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत हिरदाराम की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संत हिरदाराम वर्ष 1948 में सिंध के नवाबशाह से पुष्कर आए थे। वे वर्ष 1950 से पुष्कर में मानव-सेवा को समर्पित रहे। वर्ष 1962 में संत जी का आगमन राजधानी भोपाल के उप नगर बैरागढ़ में हुआ। मानव-सेवा के पुजारी संत हिरदाराम ने वर्ष 1965 में यहीं पर छोटी सी कुटिया बना ली।

समाज-सेवा और समाज-सुधार को समर्पित संत हिरदाराम ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य पर विशेष ध्यान दिया। उनका मंत्र “बेसहारों का सहारा बनो” आज भी असंख्य असहाय और पीड़ितों का उद्धार कर रहा है। भोपाल के उप नगर बैरागढ़ का नाम संत हिरदाराम नगर किया गया। संत जी द्वारा शुरू किये गये सेवा कार्य आज भी शिक्षण संस्थानों और चिकित्सालयों के रूप में जारी है। उनका अवसान 21 दिसम्बर 2006 को भोपाल में हुआ।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment