जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयदीप गोविंद के निधन पर व्यक्त किया शोक

शख्सियत Sep 19, 2023

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 19, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयदीप गोविंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति और परिजन को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  श्री जयदीप गोविंद (भारतीय प्रशासनिक सेवा-1984, सेवानिवृत्त) वर्ष 2013 के विधानसभा और वर्ष 2014 के लोकसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे। वे अपर मुख्य सचिव के पद से वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। स्वर्गीय श्री गोविंद को सितंबर 2021 में राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

 मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?  

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment