मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत रत्न सर विश्वेश्वरैया की जयंती और श्रद्धेय स्व. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर नमन किया

शख्सियत Sep 15, 2023

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 15, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 वें सरसंघचालक श्रद्धेय स्व. के.एस. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ था। उन्होंने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वे अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा प्रखर वक्ता थे। उन्होंने पंजाब समस्या और असम के आंदोलन के संबंध में ठोस सुझाव दिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके द्वारा किये गये नवाचारों ने शाखा संचालन को नया आयाम दिया। वैचारिक संगठन "प्रज्ञा प्रवाह" की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौ-पालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों और जानकारियों में उन्हें विशेष रूचि थी। किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उसका सही समाधान ढूंढ निकालना उनकी विशेषता थी। दिनांक 15 सितम्बर 2012 को रायपुर में उनका निधन हुआ।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सर विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। देश में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को हुआ था। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्ट्री, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई विशिष्ट उपलब्धियाँ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अथक प्रयास से ही संभव हो पाईं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment