शोकाकुल परिवारों से मिले गृह मंत्री डॉ. मिश्र दुखी परिवारों से व्यक्त की संवेदना

शख्सियत Sep 29, 2023

दतिया : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

दतिया 29 सितम्बर 2023/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदी कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को ग्राम निरावल में शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से चार मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई थी। इस दौरान गृह मंत्री ने शोकाकुल परिवारों को ढ़ांढस बंधाते हुए दुःख प्रकट किया। गृह मंत्री ने इस दौरान शोकाकुल परिवारों को चार-चार लाख रूपये राशि की आर्थिक सहायता के चैक भी प्रदाय किये। इन लोगों को अर्थिक सहायता प्रदाय की गई गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदाय की उनमें श्रीमती महादेवी पाल पत्नि बृजमोहन पाल के पुत्र अंश पाल, श्रीमती मुन्नी पाल पत्नि श्री जाहर पाल की पुत्री कु. प्रतिभा पाल, श्रीमती गायत्री पाल पत्नि श्री रामपाल की पुत्री कु. आस्था पाल, श्रीमती सखी पाल पत्नि श्री रामहुजूर पाल के पुत्र कृष्णा पाल शामिल है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment