मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कराटे खिलाड़ियों ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपे बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 22, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी श्री जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित श्री पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्री राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त श्री चिराग पवार ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता श्री विशाल यादव और श्रीमती नेहा यादव ने पौधे लगाए। श्री शिवांश शर्मा और सुश्री आयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री अनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, सुश्री कविता चौहान, जयावती चौहान श्री प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment