मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 19, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पर्यावरण प्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों के साथ पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में मुरैना निवासी सुश्री अनन्या शर्मा पचौरी ने जन्म दिवस के अवसर पर पौध-रोपण किया। श्री सुधारकर शर्मा, श्री गोविन्द त्यागी, श्रीमती पूजा त्यागी, श्रीमती पार्वती नरवरिया, सुश्री आयुषी लोधी, अर्थ नरवरिया, अनवि नरवरिया और विनायक त्यागी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री शक्ति चौहान, श्री रामेश्वर चौहान, श्री राजेश चौहान और सुश्री अनीता मिश्रा भी उपस्थित थे। टीवी पत्रकार श्री आमिर खान ने धर्मपत्नी श्रीमती अस्फिया खान और परिवार के सदस्यों के साथ जन्म दिवस पर पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय स्तर पर जीवन रक्षा श्रेणी में तैराकी की स्वर्ण पदक विजेता कु. महक ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधे लगाए। कु. महक ने जून माह में बंगलुरू में हुई रेस्क्यू इंडिया 2023 नेशनल लेवल स्विमिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड के साथ सिल्वर और ब्रांज मैडल भी जीता है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment