दूध में मिलावटियों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही

यूं ही Dec 24, 2019

सुरेन्द्रनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

 

 Khabar Nation /  खबर नेशन

                भोपाल। शहर की जनता की जान से खिलवाड़ करने, सांची दूध में यूरिया मिला दूध की सप्लाई होने को लेकर, संघ के दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुरूवार को भाजपा के पूर्व विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा। जिस पर राज्यपाल ने दोषियों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

                श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि भोपाल दूध संघ के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए। ऐसे मिलावटियों को फांसी की सजा होना चाहिए।

                प्रतिनिधि मंडल में श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री नितिन दुबे, श्री गोपाल तोमर, श्री पप्पू पारवे, श्री अमित जैन, श्री अब्दुल सलीम शामिल थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment