कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी कांग्रेस
22 सितम्बर को पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में
Khabar Nation / खबर नेशन
भोपाल,
प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री एवं प्रशिक्षण विभाग मृणाल पंत ने बताया कि मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु बृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के समय बनाए गए प्रशिक्षण को-आॅडिनेटर की तर्ज पर एक बार पुनः चुनिंदा कांगे्रसजनों को प्रशिक्षण संयोजक बनाने की तैयारी है। प्रशिक्षण के लिए संयोजकों के रूप में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा।
श्री पंत ने बताया कि पार्टी द्वारा कांगे्रस विचारधारा को विस्तार देने के लिए अभा राष्ट्रीय कार्यक्रम अभा कांगे्रस कमेटी ने ही प्रशिक्षण संयोजक बनाने का फैसला लिया है। इसके पीछे वजह है वर्तमान राजनीतिक हालात, परिस्थितियों व चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने का फैसला लिया हे। प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने प्रशिक्षण संयोजकों की तलाश और प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण में पार्टी के कार्यकर्ताओं को न केवल पार्टी की रीति-नीति सिखायेंगे, बल्कि समय दानियों की तरह जनता के बीच सक्रिय रहकर समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों की तरह चर्चा कर पूरे आत्म विश्वास के साथ कांगे्रस का नजरिया भी रखेंगे। अभा कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधियों द्वारा 22 सितम्बर को भोपाल के प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में और 23 सितम्बर को इंदौर में इच्छुक कांगे्रसजनों से चर्चा कर प्रशिक्षण संयोजकों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा।
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से आयोजित करने के लिए कांगे्रस के प्रशिक्षण विभाग को जिम्मेदारी दी है, जो प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक कांगे्रस पदाधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।