खजराना में यादे हुसैन का परचम

 

खबर नेशन / Khabar Nation

 

इंदौर। मुस्लिम समाज में मोहर्रम का खासा महत्व है। इस दौरान इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम क्षेत्रों से परचम निकाले जाते हैं। कर्बला की जंग में जब हुसैन के 72 साथी हरे झंडे लेकर निकले थे,उन्हीं के प्रतीक के स्वरूप यह परचम निकाले जाते हैं। इस बार 9 सितंबर तक  विभिन्न मुस्लिम क्षेत्रों से हुसैनी परचम निकाले जाएंगे। मोहर्रम की 5 तारीख को इस्लामिक नए साल के उपलक्ष्य में मुस्लिम समाज द्वारा  ममता कॉलोनी चौराहा,खजराना से यादे हुसैन का परचम निकाला गया। आयोजक अंसार राजा पटेल ने बताया इस दौरान गुड,लड्डू एवं शर्बत का वितरण भी किया गया। मंच से समाज के वरिष्ठों का सम्मान भी किया गया। परचम के दौरान हरे झंडे लेकर निकले युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। अंसार राजा पटेल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से हुसैनी परचम निकाला जा रहा है। हुसैनी परचम में मुस्लिम भाई इस्लामिक वेशभूषा सफेद कुर्ता-पजामा एवं काली टोपी लगाकर उपस्थित हुए। आज परचम के दौरान मदरसा बोर्ड के जिला अध्यक्ष अजीम लाला, खजराना उर्स कमेटी,मोहर्रम कमेटी,अंसार राजा पटेल, परचम कमेटी के संचालक चांद खां पठान, पार्षद हाजी उस्मान पटेल सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment