प्रभुराम क्वारेंटाइन चुनावी मैदान में उतरे लव-कुश बनकर पर्व और रौनक


मध्यप्रदेश स्वास्थय मंत्री के पुत्र सांची विधानसभा के मंदिरों में पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए मांगा आशीर्वाद
अमित सोनी / खबर नेशन Khabar Nation

रायसेन। आगामी उपचुनाव के देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी लगातार जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे और जन समस्याओं का निराकरण भी श्री चौधरी द्वारा तत्काल किया जा रहा था। वहीं कोरोना वायरस के चलते वह संक्रमित हो गए और उन्हें अपने निवास पर  क्वॉरेंटाइन होना पड़ा देखते उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था अभी उनका स्वास्थ्य पूर्णता ठीक नहीं हुआ है। जिससे वह सांची विधानसभा की जनता से जनसंपर्क नहीं कर पा रहे हैं इसी को लेकर उनके दोनों पुत्र सांची विधानसभा क्षेत्र में लव-कुश बनकर जनता से जनसंपर्क करने उतर गए है और यह दोनों भाई गांवों में जाकर जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। बतादें कि विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फसल निरीक्षण के समय भी स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र पर्व उपस्थित थे और उन्होंने भी फसलों का निरीक्षण कर किसानों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी।

मंदिरों में पहुंचे पर्व और रौनक
 विगत दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमण के शिकार हो जाने से वह सांची विधानसभा के क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं इसीलिए उनके दोनों पुत्रों ने अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ की चिंता करते हुए सांची विधानसभा के क्षेत्र में आज भ्रमण कर समस्त मंदिरों पर जाकर पूजा-अर्चना की और पिताजी के स्वास्थ्य की कामना कर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं पर्व और रौनक युवा मोर्चा के साथियों के साथ छोले वाली माता ग्राम खंडेला, रामरसिया दरबार गैरतगंज, जिला मुख्यालय पर संस्कार विहार में भी पूजा अर्चना की गई। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आदित्य जीतू शर्मा, राजेन्द्र राज मीणा, आईटी सेल प्रभारी जगदीश अहिरवार, सोनू मीणा, संजय दुवेदी, प्रवेश शर्मा, राजेंद्र दुबे सोमवारा सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 घायल पीड़ित महिला से मिले मंत्री पुत्र रौनक़
 गैरतगंज भोपाल-सागर मार्ग पर ग्राम ढाडिया-हरदौट मोड़ पर आमने सामने हुई मोटरसाइकिल भिड़ंत में घायल 30 वर्षीय लक्ष्मी बाई पिता शंकल लाल मालवीय और मोटरसाइकिल चालक युवक से मध्यप्रदेश शासन में स्वस्थ एंव परिवार कल्याण विभाग मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के पुत्र रौनक़ चौधरी ने बात कर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment