हमें ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ को सार्थक बनाना है : जामवाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने रतलाम जिले की बैठक में हितग्राही सम्पर्क पर दिया जोर

खबर नेशन / Khabar Nation  
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बढ़े सौभाग्यशाली हैं। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पंच से लेकर प्रधानमंत्री हैं, वही कई राज्यों में भाजपा की सरकारे है। पार्टी ने अपनी विकास यात्रा देश के अमृतकाल के साथ 72 वर्षों मे पूरी की है। पार्टी द्वारा बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के नारे को सार्थक बनाना है। कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार के सभी वर्गों के हितग्राहियों से सम्पर्क कर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। यह बात पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने रविवार को रतलाम मे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल रविवार को रतलाम जिले के प्रवास पर थे। रतलाम के वैशाली गार्डन में आयोजित जिला बैठक में शामिल हुए, उन्होंने बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर सम्बोधित किया। बाद में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों से भेंट की। बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भी सम्बोधित किया।  
बैठक को संबोधित करते हुए  जामवाल ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें वरिष्ठों का सम्मान और उनका मार्गदर्शन मिलता है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास के भाव को लेकर आगे बढ रही है, जिसके कारण आज पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।  जामवाल ने कहा कि हमें अपने-अपने प्रभार वाले शक्ति केंद्र तथा बूथ पर सूक्ष्म मॉनिटरिंग कर बूथ स्तरीय समिति को सक्रिय करना है। आगामी 4 अप्रैल को सभी मंडलों मे शक्ति केन्द्र पर, 7 अप्रैल बूथ के त्रिदेव के साथ और 9 अप्रैल को वृहद बैठक कर बूथ को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।  
बैठक में पूर्व गृहमंत्री  हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय,  दिलीप मकवाना पूर्व विधायक मती संगीता चारेल,  मथुरालाल डामर,  जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष  कन्हैयालाल मौर्य,  प्रकाश मेहरा,  कानसिंह चौहान,  बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर  शेलेन्द्र डागा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष  अशोक पोरवाल सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment