51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को हमें पूरा करना है : दर्शना सिंह

प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की बैठक को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिला पदाधिकारियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए हमारी केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनके परिणाम भी अब सामाजिक परिवर्तनों के रूप में दिखाई दे रहे हैं। सरकार की इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक बहनों तक पहुंचाना, महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना और आधी आबादी को पार्टी से जोड़ना महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को 2023 में हमें पूरा करना है। इस दृष्टि से आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है और वे इसके लिए तैयार रहें।
श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक सशक्तिकरण किया है। लाडली बहनों से घर- घर संपर्क एवं तुलसी पौधों का वितरण किया जायेगा। संपर्क के दौरान लाडली बहनों की लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली जायेगी। प्रत्येक मंडल में एक हजार सेल्फी का लक्ष्य रखा गया है। 20 से 30 जुलाई तक मोटे अनाज उत्पन्न करने वाले किसानों का सम्मान करना है। मोटा अनाज उत्सव, मोटे अनाज उत्पादन करने वाले किसानों का अभिनंदन, रेस्टोरेंट मालिक और दुकानदारों का अभिनंदन किया जायेगा।
हमें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जुटना है - माया नारोलिया
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा लागू की योजनाओं और निर्णयों से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही है। मोर्चा के पिछले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया और जुलाई से सितंबर माह तक कार्यक्रमों को दोनों संभागों की पदाधिकारियों के समक्ष रखा। श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश में पहली बार निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान जगाने तथा उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लाडली बहना योजना के माध्यम से हमारी सरकार ने उन्हें सशक्त बनाया है। हमें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जुटना है।
इस अवसर बैठक में महापौर श्रीमती मालती राय, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती माया पटेल, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमती शशि पटेल, श्रीमती शशि यादव, सुश्री नेहा बग्गा, सुश्री भक्ति शर्मा, श्रीमती नंदा दुबे, श्रीमती नवदीप कौर, भोपाल जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पाण्डे सहित भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की पदाधिकारी बहनें उपस्थित थी।

लिखें और कमाएं       

 मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें: 

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment