झूठ बोलकर सत्ता में आयी कांग्रेस फ्लोर टेस्ट से भाग रही हैः विष्णुदत्त शर्मा

 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार झूठ बोलकर सत्ता में आयी थी उसी प्रकार फिर झूठ बोलकर विधानसभा से भाग गए। यह भगोड़ी सरकार है। राज्यपाल महोदय ने बहुमत सिद्ध करने के लिए कांग्रेस से कहा था, जो कि उनको पालन करना चाहिए था, जो नहीं किया। राज्यपाल महोदय ने फिर खेद व्यक्त करते हुए पत्र लिखा है कि आपने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन और हनन किया है। फ्लोर टेस्ट होना चाहिए।

सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। अल्पमत में आयी सरकार को संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यपाल महोदय ने कहा था कि बहुमत सिद्ध करना चाहिए। बहुमत सिद्ध न करते हुए कोरोना वायरस का बहाना बनाया जा रहा है। फ्लोर टेस्ट से बचने के लिये कमलनाथ सरकार ने जिस तरह की अवैधानिक हथकंडेबाजी की है, लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को अगर फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो कांग्रेस के शासन में अंधेर नगरी चौपट राजा है। धनानंद का शासन है जहां किसी की कोई नहीं सुनता है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment