मतदाताओं को भाजपा और कांग्रेस का फर्क बताएं

प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट लाकर हमें विराट विजय प्राप्त करना है - शिवप्रकाश
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सागर जिले की रहली और सागर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। हमें अगर कोई भी चुनाव जीतना है तो उसके लिए हमें पहले बूथ को जीतना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य तय करें कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट लाकर बूथ जीतेंगे। इस काम के लिए सभी पन्ना प्रमुख घर घर संपर्क करें। क्षेत्र के प्रभावी लोगों से मिले और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराएं। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं। साथ ही अपने बूथ पर स्थान स्थान पर दीवार लेखन करते हुए अबकी बार भाजपा सरकार और चुनाव चिन्ह कमल का निशान बनाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने गुरूवार को सागर जिले के गढाकोटा में रहली विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। रहली में आयोजित सम्मेलन को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के पूर्व अतिथियों ने स्थल पर पार्टी का ध्वजारोहण किया और सरकार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री शिवप्रकाश जी सागर विधानसभा के सम्मेलन में भी शामिल हुए।

हमारी सरकार महिलाओं को समर्पित, मातृशक्ति का हर वोट हमें मिले

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने रहली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को समर्पित सरकार है। लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना और स्वसहायता समूह इसका उदाहरण है। कार्यकर्ता स्वसहायता समूह की बहनों और विभिन्न योजना की हितग्राही बहनों को पार्टी से जोडें और यह सुनिश्चित करें कि जिस तरह सरकार की हर योजना महिलाओं को समर्पित है, उसी तरह हर मातृशक्ति का वोट भी सिर्फ भाजपा को मिले। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र के संयोजकों से नवमतदाताओं को पार्टी से जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर एक तंत्र तैयार किया है। बूथ समिति सक्रिय होकर काम करेगी तो 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों से जीतेगी।

मतदाताओं को भाजपा और कांग्रेस का फर्क बताएं

सागर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि कार्यकर्ता जब मतदाताओं से घर घर संपर्क करें तो वे भाजपा और कांग्रेस के अंतर को बताएं और उन्हें यह भी बताएं कि आपके वोट से देश में 2014 के पहले और 2014 के बाद व मध्यप्रदेश में 2003 के पहले और बाद में क्या-क्या परिवर्तन आया है। पहले सडकों में हर जगह गढ्ढे हुआ करते थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सडकों का जाल बिछा है। सडक, पानी, बिजली के मामले में देश और प्रदेश में एक बडा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताएं कि आपने मोदी जी को वोट दिया तो मोदी जी ने गरीब को आवास, किसान को सम्मान निधि और महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में प्राणपण से जुट जाने का आव्हान किया। सम्मेलन को विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस के लोग झूठे और कपटी - गोपाल भार्गव

प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे और कपटी है। इन्होंने जनता से लगातार झूठ बोलने और उन्हें छलने का काम किया। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंदसौर में जनसभा के दौरान कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में हर किसान का 2 लाख रूपए तक का कर्ज माफ होगा। लेकिन जब कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का 2 लाख रूपए तक कर्ज माफ नहीं हुआ। नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की कांग्रेस ने घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने बेरोजगार युवाओं को बैंड बजाने, ढोर चराने के फार्म भरवाए। कांग्रेस की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी थी इसलिए ज्यादा दिन टिक नहीं पायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में खत्म होने वाली पार्टी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जायेगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर कांग्रेस मुक्त बूथ का संकल्प पूरा करेगी।
सागर विधानसभा सम्मेलन में जिला प्रभारी श्री श्यामसुंदर शर्मा, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री शैलेश केसरवानी, श्री श्याम तिवारी, श्री अमित कछवाहा, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, श्री जगन्नाथ गुरैया, पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी सहित बूथ मंडल व शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment