लाडली बहनों की सुरक्षा की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

गृहमंत्री के जिले में ही लाड़ली बहना असुरक्षित, प्रदेश की
स्थिति का अंदाजा लगा लीजिए: विभा पटेल

भोपाल/ दतिया,  जुलाई 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने सोमवार को दतिया में आयोजित महिला कांग्रेस के धरने में कहा कि दतिया जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में शर्मसार करने वाली घटनाएं निरंतर सामने आने से शिवराज सरकार की कानून व्यवस्था की कलई खुल गई है। गृहमंत्री के जिले में ही लाडली बहनें और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सत्ता पक्ष के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सार्वजनिक स्थानों से भी महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है और महिलाओं और युवतियों के साथ छींटाकशी होती है, अभद्रता की जाती है, भद्दी-भद्दी टिप्पणियों की जाती है। शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती। इसकी मिसाल मध्यप्रदेश के अनेक जिलों से मिली शिकायतें हैं। दतिया में भी 5 दिन के अंतराल में दूसरी शर्मसार करने वाली घटना हुई है, इससे कानून व्यवस्था की स्थिति स्वतः पोल खोलती है।
  दतिया किला किला चौक पर आज सोमवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया, यह धरना दतिया जिले में दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध मंे मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की उपस्थिति में किया गया, जिसमें शिवराज सरकार की जमकर भर्त्सना की गई।
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाया कि आज हमारे घर की माताएं-बहने सड़कों पर निकलने में खुद को असुरक्षित समझती हैं। सत्ता पक्ष से संरक्षण पाने वाले अपराधियों के हौंसले इतने अधिक बुलंद हैं कि पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने से डरती है। धरना स्थल पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में एक हैवानियत की घटना सामने आने के बाद आज फिर एक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना होना यह दर्शाता है कि गृहमंत्री के जिले में जब बच्चियों का यह हाल है तो पूरे प्रदेश में घटनाओं का अंदाजा महज लगाया जा सकता है।
धरने में प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पवार, श्रीमती गुड्डी जाटव, पंजाब सिंह यादव समेत कांग्रेस पदाधिकारी और महिला कांग्रेस नेत्रियां, कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की अगुवाई में भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment