किसानों के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में


अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
आज विदिशा युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा जी की मौजूदगी और युवा कांग्रेस नेता सुमित मोतियानी और विनीत दांगी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए  काले कानून (#किसान_डेथ_वारंट)  किसानों को मिली वर्ष 2019 की अपूर्ण या अल्प #बीमा_राशि 2020  सोयाबीन की मुआवजा राशि वर्ष 2018 की भावांतर की राशि को लेकर आज तिलक चौक से माधवगंज तक मशाल जुलूस निकाला गया, सुमित मोतियानी ने बताया कि किसानों के हित में आगे भी इसी प्रकार से लड़ाई जारी रहेगी एवं सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस हमेशा आवाज़ उठाएगी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी , कार्यकारी अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, मोहर सिंह रघुवंशी, अजय कटारे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वैभव भारद्वाज, इमरान जावेद, नवीन शर्मा,सोमेश तिवारी एवं भारी संख्या में युवा मौजूद रहे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment