भाजयुमो पार्टी की रीढ़, सी. ए. ए. के समर्थन में युवा प्रत्येक घर मे पहुंचे-जयपाल चावड़ा
युवा ही देश की दिशा तय करते है-गोपीकृष्ण नेमा
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर, /नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की वृहद बैठक भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय संगठनमंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि वर्तमान में विरोधी दलों के द्वारा देश में झूठ और भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल खड़ा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे उन वादों को पूरा किया जा रहा है। इसी में नागरिकता संशोधन कानून बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को देश की नागरिकता देना शामिल था। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं। यह कानून देश में निवासरत किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं है, कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। आपने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है ।आप सभी वार्डो में, बूथ के प्रत्येक घर में जाकर इस कानून की जानकारी देकर समर्थन प्राप्त करें।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि युवा देश की दिशा तय करते हैं। हमारे प्रधानमंत्रीजी देश और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। केंद्र सरकार में किसी तरह का कोई घपला, घोटाला और ना ही भ्रष्टाचार का कोई भी प्रकरण आया है। हमारे विरोधी दल देश मे भ्रम फैलाकर वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, वे इस तरह का काम करके देश में बंटवारे की दीवार खड़ी करना चाहते हैं। लेकिन हम उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। आप सभी युवा शक्ति आज से ही प्रत्येक घर में पहुंचकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आमजन के बीच जनजागरण करने का काम करें।
बैठक में प्रमुख रूप से जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, उमेश शर्मा, कमल बाघेला, गणेश गोयल, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, प्रदीप नायर, गौरव रणदिवे, आदित्य दीक्षित, मनस्वी पाटीदार, गोविंद पंवार, विनोद खंडेलवाल, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, सौगात मिश्रा, सन्नी टूटेजा, ऋषिसिंह खनूजा, राहुल वाधवानी, दीपेश पचौरी, विजय मूलंचदानी, धीरज ठाकुर, निक्की करोसिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय पर सी.ए.ए. के समर्थन में महिला मोर्चा की वृहद बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित एवं मीडिया प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक ली।
बैठक में श्री जयपालसिंह चावड़ा ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने घर परिवार के कार्यो से जल्दी निवृत्त होकर अपने मोहल्ले, गली एवं समाज की महिला बहनों के बीच पहुंचकर छोटी-छोटी गोष्ठियां और बैठकें लेकर इस कानून की विस्तृत जानकारी देकर सभी का समर्थन प्राप्त करे। वर्तमान में देश विरोधी ताकतों और विरोधी दलों के द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाकर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। सही बात को भी गलत साबित करने में लगे है लेकिन देश की जनता सही गलत को समझ गई है अब इनके भ्रम और बहकावे में ये जनता आने वाली नही हे।
आपने कहा कि अब आपकी दोहरी जवाबदारी हो गई है एक घर परिवार और दूसरा देश के लिये भाजपा परिवार के लिये पूरी सक्रियता व ताकत के साथ प्रत्येक घर में जाकर बताना है कि यह कानून देश के खिलाफ नहीं है, यह कानून देश की नागरिकता देने के लिये है लेने के लिये नहीं। हम सभी को आमजन का समर्थन प्राप्त कर विरोधियों को जवाब देना है।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आप सभी शक्ति स्वरूपा हो। आप यदि दृढ़ निश्चय कर ले कि देश में जो असुरी शक्तियां देश में भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बना रहे है, इन सभी को करारा जवाब दे सकते हो। आपकी शक्ति पर भारतीय जनता पार्टी को पूरा भरोसा है।
आज से आप सभी को दोहरी भूमिका में कार्य करते हुए परिवार के साथ आम महिला बहनों की कामकाजी बैठकें लेकर नागरिकता संशोधन कानून की पूरी जानकारी देकर सभी का समर्थन जुटाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, कमल बाघेला, पदमा भोजे, गणेश गोयल, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, ज्योति तोमर, रानू रंजीत कौर, उमा अहिर, माया दावभट्ट, शालिनी शर्मा, रेणुका प्रताप, अनिता व्यास, सीमा वैरांगकर, आशा मंत्री, सुनीता चिमोटे, अनिता राजपूत, शारदा खण्डेलवाल, चन्दा खत्री सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
सी.ए.ए. के समर्थन में युर्निवसिटी, कॉलेजों व होस्टल के छात्रों से संपर्क किया
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज भाजपा नगर मंत्री गोलू शुक्ला एवं गोविन्द पंवार ने युर्निवसिटी, कॉलेजों एवं होस्टल्स में पहुंचकर छात्रों से संपर्क किया। छात्रों से सी.ए.ए. का समर्थन करने का आग्रह किया एवं कहा कि आप अन्य छात्रों और आमजन को भी जानकारी दे कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है ना कि किसी की नागरिकता लेने का।राऊ विधानसभा में
अन्नपूर्णा रोड़ वैशाली नगर चौराहा पर सी.ए.ए के समर्थन में मधु वर्मा, युवराज दुबे, वीणा वर्मा, प्रवीण विलायतकर के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने टेबल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।