केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं देष के लिए घातक -गौरव वल्लभ
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल । बैरागढ़ के आकाष पिकनिक हट में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय विषारद प्रषिक्षण षिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में षिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं देष के लिए घातक सिद्ध हो रही है ।
श्री गौरव वल्लभ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में नोटबंदी, जीएसटी, किसानो एवं मनरेगा की योजनाओं के बाद अब नागरिक संषोधन बिल जैसे तुगलकी फरमान जारी कर देष की साम्प्रदायिकता एकता, अखंडता, राष्ट्रीयता, तथा आर्थिक व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ कर देष के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।
श्री वल्लभ ने आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज देष 45 साल की सबसे बेरोजगारी से गुजर रहा है पिछले एक साल में डीजल पेट्रोल के दामो में बेहताषा वृद्धि हो रही है बैंकों में एनपीए सर्वोच्च अपने स्तर पर है । उन्होनें कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को तीन गोली मारी है पहली गोली नोटबदंी के द्वारा मारी जिससे पूरा का पूरा असंगठित क्षेत्र खत्म हो गया, दूसरी गोली गलत तरीके से जीएसटी लागू करके मारी गई जिससे पूरा का पूरा संगठित क्षेत्र खत्म हो गया और तीसरी और अंतिम गोली किसानो और मनरेगा की योजनाओं में कटौत्री करके मारी जिससे पूरी की पूरी इकानामी खत्म हो गयी ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रषिक्षण संयोजक डॉ. सुरेष शर्मा ने प्रषिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देष विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, मोदी सरकार जनता के साथ झूठ वादे कर वाह वाही लूट रही है ।
अ.भा.कांग्रेस सेवादल के द्वितीय सत्र को सम्बोधित हुए श्री कन्नन गोपीनाथन पूर्व आईएएस ने धारा 370 और सीएए व एनआरसी पर मोदी सरकार की मंषा को जाहिर करते हुए कहा कि मोदी सरकार देष को दिग्भ्रमित कर रही है ।
कांग्रेस सेवादल के इस राष्ट्रीय विषारद षिविर के षिविराधिपति श्री योगेष यादव के नियंत्रण में चल रहे षिविर में पधारे अतिथियों को म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेष अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र यादव ने शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । अ.भा.कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई जी ने सभी सम्मानीय अतिथियांे का आभार व्यक्त किया ।
अ.भा.कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रषिक्षण में आज प्रातः ध्वजवंदन अ.भा.कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ के करकमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर षिविराधिपति श्री योगेष यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।