गरीब-किसान विरोधी है शिवराज सरकार: कमलेश्वर पटेल

शिवराज सरकार में महिलाओं पर अत्याचार देश में
मप्र में सर्वाधिक: कमलेश्वर पटेल

जन आक्रोष यात्रा में मिल रहा भारी जन समर्थन,
जनता कर रही परिवर्तन की पुकार

भोपाल/ ब्यहारी,  अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

पूर्व मंत्री, विधायक एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व मंे निर्धारित मार्ग के तहत आज कांग्रेस की जन आक्रोष यात्रा ब्यौहारी से अमरपाटन में प्रवेश हुई। रात्रि विश्राम कर मैहर के विश्व प्रसिद्ध शारदा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ की। मैहर से नागौर के बीच कई जगह पर कार्यकर्ता और जनता द्वारा स्वागत सत्कार निरंतर किया जाता रहा जिसमें प्रमुख जगह है मैहर जिले की मैहर विधानसभा में घंटा चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए आपने कहा, मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार गरीब और किसान विरोधी है, जो खाद की बोरी 400 रू. की हुआ करती थी वह अब दोगुनो से अधिक भाव में मिलती है और वह भी 45 किलो। मोदी सरकार ने देष के इतिहास में पहली बार कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाकर टैक्स वसूलने का जन विरोधी फैसला किया।
श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार किसानों को चार-पांच घंटे ही बिजली दे पाती है, जिसके कारण उनकी फसल खराब होने स्थिति में है, परंतु यह घोषणा वीर मुख्यमंत्री इस और कुछ नहीं कर रहा है जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हो रही है यह सरकार सिर्फ जुमले पर चल रही सरकार है। विधानसभा नागोद के उचेहरा, बिठा, पोड़ी, कुलगढ़ी में आयोजित यात्रा के दौरान श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार महिलाओं पर होते अत्याचार के कारण पूरे देश में प्रदेश की छवि को बदनाम कर रही है, यहां खुले आम बच्चियों और महिलाओं पर बलात्कार छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के प्रकरणों में देश में प्रथम है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई न होने की वजह से उनके हौसले बुलंद रहते हैं, पुलिस का मनोबल भी गिरा हुआ है क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडे के रूप में थानों में घुसकर पुलिस वालों को अपमानित करना उनके साथ मारपीट करना आम घटनाएं होती है।
भाजपा के राज में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ ही महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार की घटनाएं हुई हैं। शिवराज सरकार ने हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी कर प्रदेशवासियों के साथ धोखा किया है।
युवाओं को गुमराह कर नर्सिंग घोटाला, व्यापम घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है।
प्रदेश सरकार आदिवासी विरोधी है। सीधी जिले का पेशाब कांड, अनूपपुर, झाबुआ, देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबों पर अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, इसमें अपराधी भाजपा के नेता ही हैं। बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। षिवराज सरकार ने इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है।
श्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में मध्य प्रदेश में कानून का राज होगा, जिससे असामाजिक तत्व गुंडे एवं समाज विरोधी लोगों को कानून की कार्रवाई कर का सजा दिलाई जाएगी श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 1500 प्रति माह एवं 500 रू. में गैस सिलेंडर किसानों को 5 हॉर्स पावर की मोटर का बिल माफ, किसानों पर लगे प्रकरणों का शीघ्र खत्म करना, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिल हाफ, पुरानी पेंशन को लागू करना आदि कमलनाथ जी के जो 11 वचन हैं उनको निश्चित ही पूरा किया जाएगा, आप सबको एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाएं चाहे जो हो उसको जिताकर कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जी को मजबूत करना है जिससे कि मध्य प्रदेश में एक विकासशील सरकार बनाई जा सके और मध्य प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर वापस लौटाया जा सके।
      जनसभा में श्री पटेल के साथ कांग्रेस के पदाधिकारीगण कुलदीप नागरा पूर्व मंत्री पंजाब सरकार, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह डब्बू, दलीप मिश्रा, विधायक रैगांव श्रीमती कल्पना वर्मा, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेश घई, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नागौद श्रीमती प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता श्रीमती शशि मिश्रा, सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजीत सिंह पटेल, उपाध्यक्ष,म प्र युवा कांग्रेस डॉ. रश्मि सिंह पटेल, कांग्रेस नेता श्री मंजुल त्रिपाठी, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, श्रीमती डॉ. रश्मि सिंह पटेल, श्री राजाराम त्रिपाठी, श्री सुधीर सिंह जी वीरेंद्र सिंह तोमर, श्री चंद्रमणि पटेल एवं ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment