गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की असली ताकत-पाटीदार

भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा मिल रहा है - कुलस्ते
केन्द्रीय मंत्री ने लखनादौन में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

सिवनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़े ही सौभाग्यशाली है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक है। वही कई राज्यों में भाजपा की सरकारे है। भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं केवल राजनैतिक दृष्टि से वोट लेने के लिये नहीं बल्कि विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करते है। हमारी सरकारों ने विकास और जनकल्याण का कार्य जिस प्राथमिकता से किए है वह कांग्रेस सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती। कांग्रेस के शासनकाल में 1 रूपये में से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंटचढ़ जाते थे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हर प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सिवनी जिले के लखनादौन के पप्पी लाँन में आयोजित विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही ।
केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश में 2003 से पूर्व कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। उस सरकार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य बनकर रह गया था। प्रदेश की इस दुरावस्था के लिए कांग्रेस के नेताओं की सोच जिम्मेदार थी। कांग्रेस नेतृत्व सोचता था कि हमें विकास नहीं करना है, क्योंकि अगर विकास हो जायेगा तो जनता हमें क्यों पूछेगी ? श्री कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ की राजनीति करते हैं और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि .पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ कमियों के रहते हम इस विधानसभा में जीत हासिल नहीं कर सके जिसके चलते इस क्षेत्र का विकास जिस गति से होना था वह नहीं हो पाया। किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में वह सामर्थ्य है कि अगर वह ठान लें तो पत्थर से भी पानी निकाल सकते हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को लखनादौन एवं जिले की सभी विधानसभाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का संकल्प लेना है और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आगामी चुनाव में जुटना है।

गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की असली ताकत-पाटीदार

कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की असली ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीबों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्पणभाव से भाजपा विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री नाहर पटेल ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल गोल्हानी ने किया। सम्मेलन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार, पार्टी के जिला प्रभारी श्री अरूण द्विवेदी, विधानसभा विस्तारक श्री अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री विजय उइके, जिला मंत्री श्री प्रमोद पटेल, विधानसभा संयोजक श्री राजेश पाराशर, श्रीमती पार्वती उइके, श्रीमती मीना गोल्हानी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment