अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता भाजपा का लक्ष्य

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की जीत का आधार - प्रहलाद पटेल
केंद्रीय मंत्री ने चंदेरी एवं कुरवाई विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

अशोकनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान देश और प्रदेश के गरीबों को ध्यान में रखकर लोककल्याणकारी योजनाएं बना रहे है। योजनाओं का लाभ जनता को निरंतर मिल रहा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से वंचित रहे लोगों के बीच ले जाएं और उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाएं बताएं, जिसका लाभ उन्हें मिल सके। केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की जीत का आधार है। आमजन व्यक्ति के जन्म से लेकर अंतिम समय तक सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी एवं विदिशा जिले के कुरवाई के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता भाजपा का लक्ष्य

केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना लक्ष्य है। उसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज विश्व के गिने-चुने शक्तिशाली देशों में भारत का नाम भी आता है, और यह सब भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और निष्ठा की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी। इन्ही कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी केंद्र तथा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर पहुंचकर जनता की सेवा में लगी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना थोड़ा सा समय निकालकर अपने बूथ पर सरकार की योजनाओं, पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराकर उन्हें पार्टी से जोडना है। श्री पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता जिस बूथ को मजबूत बनाते है वहां जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता संकल्प लें कि अपने बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी तथा राज्य की शिवराज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है, जिनकी बदौलत भाजपा फिर से मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
चंदेरी में आयोजित सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, निगम उपाध्यक्ष श्री अजय यादव, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव, श्री मनोज शर्मा, नपाध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र रघुवंशी सावन, श्री उमेश रघुवंशी एवं कुरवाई में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन, विधायक श्री हरिसिंह सप्रे सहित विधानसभा के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment