महिला विधायक का अपमान करने वाले आरोपियों को संरक्षण देते थे कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह
भांडेर की सभा में भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया के पति ने लगाया आरोप , अपशब्दों का भी किया जिक्र, देखें वीडियो
कमल शर्मा / खबर नेशन / Khabar Nation
भांडेर उपचुनाव को लेकर आज भांडेर मे भाजपा कार्यालय पर हरिओम पैलेश मे गुर्जर समाज की बैठक रखी गई । जिसमें मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आये ।आज उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने यहाँ दो दान प्रसिद्ध है एक कन्यादान दूसरा मतदान । कन्यादान खानदान देखकर करना चाहिए और मतदान पार्टी और व्यक्ति देखकर करना चाहिए। उन्होंने गुर्जर समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुर्जर समाज सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है पर सम्मान के साथ समझौता कभी नही करता । गृहमंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा जो खुद बिके हुए है वो आज हमको बिका हुआ बता रहे है । उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंग बरैया औऱ बसपा प्रत्याशी महेंद्र बौद्ध के बारे मे कहा कि अगर इन दोनों मे से कोई भी जीत गया तो आप इनसे कभी मिल नही पाओगे पर अगर आप रक्षा संतराम सरोनिया को जीताते हो तो मैं गारंटी लेता हूं। कोई भी काम हो मेरे दरबाजे आप लोगो के लिए हमेशा खुले रहेंगे । आप रक्षा को विधायक बनाओ तो आपको मंत्री फ़्री मे मिलेगा । देखें वीडियो
https://youtu.be/le8a-BRDs28
आज गुर्जर समाज की बैठक मे बिधायक पति संतराम का गला भर आया। उन्होंने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोगो के दुवारा मेरी पत्नी को अश्लील शब्द फेसबुक और व्हाट्सएप पर लिखे जाते रहे है । जब मैंने इसकी जांच कराई तो डॉ गोविंद सिंह जो कांग्रेस से प्रभारी मंत्री रहे है ने ऐसे लोगो का समर्थन किया। ये मेरा अपमान नही ये आप लोगो का भी अपमान है।बिधायक पति सन्त सरोनिया
https://youtu.be/d7FF-koegSY