बोलो ना महाराज मेरा ये नाम है के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
कांग्रेस ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग
खबर नेशन/Khabar Nation
"बोलो ना महाराज मेरा ये नाम है" वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है ।
हाल ही में सामने आए श्री सिंधिया के वीडियो जिसमें वे भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्वयं को महाराज कहकर संबोधित करने का निर्देश दे रहे है, के विरुद्ध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति व चुनाव आयोग से शिकायत करी है कि इस कृत्य से श्री सिंधिया ने संसद की सदस्यता ग्रहण करते समय जो शपथ ली थी उसका उल्लंघन हुआ है । भारतीय संविधान किसी भी एक नागरिक व दूसरे नागरिक में ऊंच नीच नही मानता है । भारत आज़ाद राष्ट्र है जिसके सही शासक भारतीय जनता है ना कि कोई महाराज । श्री सिंधिया के कृत्य से उन्होंने संविधान की गरिमा को ठेस पहुचाई है व इसके चलते उन्होंने सांसद बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है । इसी के साथ चुनाव आयोग से श्री सिंधिया के असंवैधानिक आचरण को देखते हुए उन्हें चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रियाओ से दूर करने का निवेदन किया है ।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राष्ट्रपति भारत , मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत , मुख्य निर्वाचन आयुक्त मध्यप्रदेश सहित 19 जिलों के कलेक्टर को चार पेजी शिकायत भेजी है।
देखें वीडियो
https://youtu.be/PaznDMH8A_s