मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा?
सुरक्षा में चूक का मामला
प्रशासनिक गलियारों में शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के नाम उछालने का षड्यंत्र कारी कौन ?
खबर नेशन Khabar Nation
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा शीर्षक पढ़कर चौंकिएगा नहीं । हालात खराब हैं और शिवराज की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की चूक की ओर इशारा कर रहे हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निवास में आने जाने वाले लोगों को बिना जॉंच और अधिकृत अनुमति बगैर प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं ।
गौरतलब है कि शिवराज के परिजनों पर सरकारी कार्यो में दखलंदाजी के आरोप लंबे समय से लगते आ रहे हैं। मलाईदार पदों पर पोस्टिंग की इच्छा रखने वाले अधिकारी, राजनेता और अपने अपने क्षेत्रों में माफिया के तौर पर स्थापित हो चुके अपराधी बेरोकटोक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर आते जाते रहते हैं । इनमें से कइयों की जांच और एन्ट्री ही नहीं की जाती है । बिना जांच और एन्ट्री किए बगैर प्रवेश शिवराज के निकटस्थ लोगों के निर्देश पर नहीं की जाती है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ब्ल्यू आइड बॉय ( वह व्यक्ति जो किसी विशिष्ट हस्ती का विश्वास प्राप्त होता है) नीरज वशिष्ठ के निर्देश पर इस तरह के प्रवेश बेधड़क मिल जाता हैं ।
सूत्रों के अनुसार इस तरह के प्रवेश के लिए भारी भरकम फीस वसूली जाती है और बदले में मुख्यमंत्री निवास के अन्तःपुर में एक ताकतवर शख्सियत से मुलाकात और भोजन भी करवाया जाता है तथा भारतीय मुद्रा का आचमन भी होता है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सबमें प्रमुख भूमिका नीरज वशिष्ठ की रहती है । हांलांकि मुख्यमंत्री कई अवसरों परिवारजनों को सत्ता में दखलंदाजी से बचने की सलाह देते हुए इस तरह के आरोपों से इंकार कर चुके हैं । इसके बावजूद प्रशासनिक गलियारों में साधना सिंह के नाम का जिक्र आना बड़ी जांच का विषय है ।इसी के साथ ही मुख्यमंत्री निवास से मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति का काम करने के निर्देश दिए जाते हैं । अधिकांशतः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह कोकिला की इसे व्यक्तिगत इच्छा के तौर पर निरुपित किया जाता है । हाल ही में आबकारी विभाग के विवादास्पद तबादलों को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय और वाणिज्य कर विभाग के बीच जबरदस्त तनातनी का मामला सामने आया था Iसत्ता की वीथिकाओं में हो रही चर्चाओं में वाणिज्यक कर मंत्री तो डमी के रूप में कम कर रहे है यानि पेपर मिनिस्टर है और प्रदेश की नौकरशाही के प्रमुख रिअल वाणिज्य कर मंत्री की भूमिका का निर्वहन कर रहे है I बिना प्रभारी मंत्री के प्रशासकीय अनुमोदन के धार में सहायक आयुक्त जो यस मेन माने जाते हैं की पोस्टिंग कर दी गयी है उल्लेखनीय है कि सिर्फ धार जिले की डिस्टलरी को गुजरात में शराब आपूर्ति की मौखिक अनुमति दी गयी है जिसका विरोध भी पूरे प्रदेश के डिस्टलर कर रहें है I अगर मुख्यमंत्री निवास की वीडियो रिकार्डिंग को तलाशा जाए तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी का आना-जाना भी मुख्यमंत्री निवास पर बेरोकटोक शुरू हो गया है Iउल्लेखनीय है की विगत विधान सभा चुनावों के पूर्व संजय कांग्रेस के हो गए थे और बारासिवनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किस्मत अजमा चुके है ये बात अलग है की वे विजयश्री का वरण नहीं कर पाए Iकांग्रस प्रवेश के समय उन्होंने शिवराज के विरुद्ध विष वमन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी I