अभिलाष पांडे भाजपा कार्यालय से बेदखल

 

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के खासुलखास होने के बावजूद
खबर नेशन Khabar Nation

मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे को प्रदेश कार्यालय से बेदखल कर दिया है । गौरतलब है कि पांडेय के साथ यह व्यवहार उस वक्त हुआ है जब वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा के खासुलखास हैं । पांडे को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनवाने में विष्णु दत्त शर्मा की अहम भूमिका रही है । इन दिनों भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित युवा मोर्चा के कक्ष में मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन से संबधित एविएशन कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। गौरतलब है कि आम चुनावों के दौरान भी मोर्चा और प्रकोष्ठों से संबंधित कक्ष को कभी खाली नहीं कराया गया है । यह पहली बार हुआ है वह भी चुनाव के वक्त । अभिलाष पांडे से कक्ष खाली कराएं जाने के  बाद उन्हें प्रदेश कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई है।  वैसे भी पार्टी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अभिलाष पांडे गाहे बगाहे ही प्रदेश कार्यालय आते थे और अपने कक्ष में बैठते थे । अभिलाष पांडे अपने युवा मोर्चा के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं छोड़ पाए हैं । हालांकि संगठन को ही सर्वेसर्वा मानने वाले पांडे की सांगठनिक क्षमता छुटभैए कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की हो गई है , जिसे उक्त संलग्न फोटो से आंका जा सकता है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment