भाजपा प्रत्याशी कर बैठा पंजे पर वोट देने की अपील


अजीत लाड़  खण्डवा /खबर नेशन /Khabar Nation
मांधाता के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल को याद आई अपनी पुरानी पार्टी। चुनावी सभा के दौरान पूर्व विधायक की फिसली जुबान कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे पर वोट देने की करने लगे अपील ।वायरल हुआ वीडियो।
 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीत कर विधायक बने नारायण पटेल वैसे तो विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा ने भी उन्हें अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है। भाजपा के नेता उनके समर्थन में चुनावी सभाएं करने में लगे हुवे है। वहीं खुद भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल की जुबान एक चुनावी सभा में फिसल गई ।जब वह अचानक अपने लिए वोट मांगते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर वोट देने की अपील करने लगे। साथ में मंच पर बैठे भाजपा नेताओं ने उन्हें याद दिलाई की आप अब भाजपा के उम्मीदवार है ।कमल के फूल पर वोट मांगना है ।जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह माफी मांगते हुए कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा को जिताने की अपील करने लगे ।इतने में ही वहा मौजूद लोगों की हसी छूट गई ।जो लाजमी भी था। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।लोग अपने हिसाब से कयास लगा रहे है वहीं विरोधी इस वीडियो को प्रसारित कर खुश हो रहे है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment