खबरनेशन पर्यावरण की चिंता के साथ ऊर्जावरण कांफ्रेंस आज
इंदौर। पृथ्वी के तापमान में वृद्धि और इसके कारण मौसम में होने वाले परिवर्तन यानी ग्लोबल वार्मिंग के नुकसान से बचने को लेकर और पर्यवरण की बेहतरी के लिए आज 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होटल रेडिसन में उर्जावरण 2018 कांफ्रेंस होगी। इंडिया सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर-कंडिशनिंग इंजीनियर्स (इसरे)इंदौर द्वारा ये ऊर्जावरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी होंगे।कांफ्रेंस में सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी के दिल्ली से इसरे के पूर्व अध्यक्ष विशाल कपूर,ग्रीन बिल्डिंग कॉउंसिल ऑफ इंडिया की रीजनल मैनेजर प्रियंका कोचर,कुलपति डॉ. कैलाश श्रीवास्तव,पदमश्री भालू मोंढे,स्वामी श्री अनन्त विस्तार,डॉ. अजय सोडानी,पर्यावरण प्रेमी और एंकर संजय पटेल,दिव्या पुनीत खास तौर पर शिरकत कर अपने अनुभव और विचार के साथ विशेषज्ञों के लेक्चर होंगे।।। इसरे के ऊर्जावरण का थीम इमर्जिंग सिटीज- स्टेप्स टुवर्ड राइजिंग इंडिया पर अधारित होगा।
इस एक दिवसीय कांफेंस में विभिन्न विषयों स्मार्ट सिटी, भवनों में ऊर्जा की बचत, सौर ऊर्जा, ग्रीन बिल्डिंग, एयर-कंडिशनिंग पर विशेषज्ञों की ओर से चर्चा की जाएगी।