खबर नेशन कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ भाजपा ने की आयोग से शिकायत

                भोपाल। कांग्रेस के प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने शनिवार को एमपी नगर जोन 1 में भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता में पहुंचकर हंगामा कर शासकीय अधिकारियों से वैधानिक रूप से पत्रकार वार्ता की ली गयी अनुमति को फर्जी बताया गया। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी निर्वाचन आयोग समिति ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है।

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को की गई लिखित शिकायत में समिति के सदस्य श्री एसएस उप्पल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को एमपी नगर जोन 1 में पत्रकार वार्ता के लिए आवश्यक अनुमतियां संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की गयी थी। पत्रकार वार्ता के पहले कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया अपने समर्थकों के साथ पत्रकार वार्ता स्थल पर आए और हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। धनोपिया ने गाली गलौच कर चुनाव आयोग एवं प्रशासन के प्रति अनर्गल बातें कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह पत्रकार वार्ता बिना अनुमति अथवा फर्जी अनुमति के आधार पर आयोजित की जा रही है।

                निर्वाचन आयोग को की गयी शिकायत में भारतीय जनता पार्टी ने श्री जेपी धनोपिया के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण कायम करने की मांग की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment