भोपाल भाजपा में हो सकती है दो टिकटों की अदला-बदली

रामेश्वर शर्मा - भगवान दास सबनानी को लेकर चल रहा विचार
खबर नेशन /Khabar Nation
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भोपाल के दो प्रत्याशियों की अदला-बदली कर सकती है। सूत्रों के अनुसार हुजूर से रामेश्वर शर्मा और भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भगवान दास सबनानी की टिकट बदले
जा सकते हैं।
भोपाल के हजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों के अनुसार जातिगत समीकरणों को बिखेरने भाजपा यहां से अब सबनानी को प्रत्याशी बनाने जा रही है।
इसी के चलते रामेश्वर शर्मा का हुजूर से टिकट बदलकर दक्षिण पश्चिम विधानसभा भेजा जा सकता है। कांग्रेस ने दक्षिण -पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पीसी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सुनिश्चित जीत के लिए अपनी रणनीति बदल रही है।
सूत्रों के अनुसार आज रात भूपेंद्र यादव, वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान इस बारे में विशेष मंत्रणा कर सकते हैं।