गांधी दिवस पर ग्राम सभा में कृषि बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की अपील
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के जॉनी दोस्त रहे और अब जॉनी दुश्मन की अपील
खबर नेशन / Khabar Nation
केन्द्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में मध्यप्रदेश के हरदा जिले के किसान नेता राजेंद्र पटेल ने किसानों से अपील की है कि गांधी जयंती के दिन इस बिल के विरोध में ग्रामसभा में संशोधन प्रस्ताव पारित किए जाएं । बिल के विरोध में चार सूत्री एजेंडा तय किया गया है । गौरतलब है कि राजेंद्र पटेल मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा के रहने वाले हैं । कभी कमल पटेल और राजेंद्र पटेल के बीच दांत काटी रोटी वाली दोस्ती थी और आज दोनों के बीच खतरनाक दुश्मनी भरे रिश्ते हैं ।
गौरतलब है कि कृषि बिल के कई प्रावधानों के खिलाफ राजेंद्र पटेल लगातार तार्किक मुद्दे उठा रहे हैं।
राजेंद्र पटेल की अपील के अनुसार
किसान भाईयो,
कल 2 अक्टूबर की ग्राम सभा मे नये कृषि अधिनियम 2020 के बारे मे निम्नानुसार प्रस्ताव पारित करवाए।
:हम ग्राम वासी सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते है,कि यह अधिनियम वर्तमान प्रारूप मे हमें अस्वीकार है,इनमे निम्न संशोधन किये जावे-
१.मंडी अधिनियम की धारा 36 के अनुसार इसमे भी समर्थन मुल्य की गारंटी हो।
2.मंडियो को बचाने के लिए मंडी मे भी उपज क्रय विक्रय पर भी कोई शुल्क न हो और इस शुल्क की क्षतिपुर्ति केन्द्र सरकार द्वारा हो।
३.समस्त कृषि उपज व्यापार पर किसानों द्वारा निर्वाचित क्षैत्रीय मंडी कमेटी की निगरानी व नियन्त्रण हो व उसे विवाद सुलझाने का अधिकार हो,इसके बाद न्यायालय मे अपील का विकल्प खुला रहे।
4.किसानों को सरकार द्वारा उसकी उपज के भुगतान की गारंटी हो।पंचायत
सचिव इस प्रस्ताव को माननीय कलेक्टर महो. के माध्यम से मान.प्रधानमंत्री जी को प्रेषित करें।प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।
इसे अधिक से अधिक शेयर कर एवं अन्य माध्यमों द्वारा अधिक से अधिक किसानो तक पहुचाए।