दिग्विजय सिंह इस देश के सबसे बड़े जयचंद

 

सांवेर में कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने

खबर नेशन। Khabar Nation

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया है । आज वे इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का मेनिफेस्टो संकल्प पत्र जारी करने के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को इन उपचुनावों के दौरान अपने चिर-परिचित राजनैतिक विरोधी दिग्विजय सिंह की कमी खलती हुई नज़र आई । उन्होंने कहा कि डेढ़ साल कांग्रेस सरकार रहने के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ पर उनके मंत्री यह आरोप लगते थे कि सरकार तो पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे हैं । अगर दिग्विजय सिंह सेनापति थे तो इस चुनाव में सामने क्यों नहीं आ रहे हैं । उन्होंने कमलनाथ से शिवराज को गरीब भिखमंगा कहे जाने पर जबाब भी मांगा ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment