भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही चाणक्य : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह द्वारा पोषित अपराधियों को अपने संगठन बल और एकता से जवाब देना है

 गुनौर विधानसभा के ग्राम महेवा में त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

खबर नेशन/ Khabar Nation

पन्ना। देश के किसी भी राज्य में चुनाव होता है तो भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को वहां जिम्मेदारी देता है, क्योकि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की पहचान पुरे देश में कुशल और प्रशिक्षित कार्यकर्ता के रूप में होती है। आज प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर हमारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता है, यह बूथ कार्यकर्त्ता ही भाजपा को अपने बूथ पर ऐतिहासिक जीत दिलाएगा क्योंकि बूथ कार्यकर्ता ही हमारा चाणक्य है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा के ग्राम महेवा में आयोजित त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की असली ताकत हमारे बूथ स्तर के सभी कार्यकर्तागण हैं। हमारे कार्यकर्ता जो संकल्प लेते हैं उसे साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया, पूर्व विधायक श्री राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया।

देवास में हुई हत्या के आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार में गुंडों को संरक्षण दिया है, अब इनकी सरकार नहीं होने के कारण ये बौखला रहे हैं। देवास के सतवास मंडल में लाडली बहना योजना का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह से बौखलाए कांग्रेसी गुंडे ने भाजपा कार्यकर्ता के पिता और भाई की हत्या कर दी। ये अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह द्वारा पोषित इन अपराधियों को अपने संगठन बल और एकता से जवाब देना है।

कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बंटाधार नेता दिग्विजय सिंह से जब कोई पूछता है कि देश में सबसे अधिक सत्ता में कांग्रेस की सरकार रही, मध्यप्रदेश में 10 वर्षों तक वें खुद मुख्यमंत्री रहे लेकिन आपने ऐसा विकास क्यों नहीं किया तब दिग्विजय सिहं निरुत्तर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है। कमलनाथ जी प्रदेश में 15 महीने मुख्यमंत्री रहें, इन्होने  चुनाव के पहले बड़े-बड़े वादे और दावें किए, लेकिन चुनाव के बाद जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। किसानों, युवाओं और बहनों को झूठ बोला। हर वर्ग के साथ कमलनाथ सरकार ने कपट किया।

बीते 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में कई असंभव कार्य संभव हुए
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में कई असंभव कार्य संभव हुए हैं। कांग्रेस की सरकारों के दौरान हम दूसरे सशक्त देशों की ओर देखते थे, लेकिन आज भारत सशक्त, समर्थ और सक्षम हैं। आज पूरी दुनिया भारत के सम्मान में खड़ी रहती है। कोविड19 संकट के दौरान मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने ’सेवा ही समर्पण’ अभियान का आह्वान किया था। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर निराश्रितों की हरसंभव मदद की थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण की सरकार है, यही कारण है कि हम आज भी गरीबों को 5 किलो मुफ्त में अनाज देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा बूथ पर अपनी शक्ति को बढ़ाएं ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं है उनकी मदद करें और भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें।

भाजपा सरकार में गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया
गुनौर में लाभार्थी सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने  कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के जरिये मध्यप्रदेश के गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, रेहड़ी-पटरी योजना समेत कई जनहितैषी योजनाओं से गरीबों के सपने पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश एवं मध्यप्रदेश का बंटाधार ही किया है। कांग्रेसकाल में देश में भ्रष्टाचार चरम पर था तो मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सरकार में जनता सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही थी।
  इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला, श्री रामअवतार पाठक, श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी, श्री सतानन्द गौतम, पूर्व विधायक श्री महेंद्र बागरी एवं गोरेलाल अहिरवार,श्री श्रीकांत त्रिपाठी,जिला महामंत्री  श्री विवेक मिश्रा, श्री बृजेन्द्र मिश्रा, श्री जागेश्वर शुक्ला, श्री धर्मेन्द्र अवधिया, श्री प्रशांत चतुर्वेदी, श्री रामलाल लखेरा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment