.....तो कल भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष-शहर अध्यक्ष भी ऐसी जुर्रत के शिकार हो सकते हैं

इंदौर में युवा मोर्चा पदाधिकारियों के बीच मारपीट के बाद संगठन के गुमनाम पदाधिकारी ने तीखी चिंता जाहिर की

 

तो कल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के साथ भी ऐसा हो सकता है । इंदौर में युवा मोर्चा पदाधिकारियों के बीच मारपीट के बाद संगठन के गुमनाम पदाधिकारी ने तीखी चिंता जाहिर की।

आरएसएस पोषित भाजपा में अनुशासन तार तार, काला दिन

 है....दीनदयाल 

ऐसा तो भाजपा में कभी हुआ तो दूर, सोचा भी नही, पार्टी का मुंह हुआ काला

युवा मोर्चा प्रदेश व शहर अध्यक्ष की भाजपाइयों ने ही की जमकर पिटाई

कहाँ से कहाँ तक आ गई भाजपा, परिवार भाव वाले दल में दुश्मनों जैसी मारपीट 

वीडी-हितानंद से लेकर रणदिवे तक पर लगा सवालिया निशान, शहर के तमाम नेता हुए शर्मसार

कॉंग्रेस भी भौचक्की, ऐसा तो पंजे वाले दल में भी कभी होता नहीं, इन्दौर भी हैरान

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। है दीनदयाल जी, आप जहाँ कही भी बैकुंठ में है, आंख मीच लेना। आपसे के दृश्य देखा नही जायेगा। आपका कलेजा मुंह मे आ जायेगा। आपकी दिवंगत पवित्र आत्मा चीत्कार उठेगी। आपकी रुलाई फुट पड़ेगी। आंखों से अश्रुबिंदु नही, खूब बह निकलेगा। आपने जिस दल को परिवार भाव के बीज मंत्र से पुष्पित-पल्लवित कर खड़ा किया। जिस राजनीतिक संगठन को आपने और आपसे जुड़े पुरखों ने अपने खून पसीने से अन्य राजनीतिक दलों की भीड़ में " पार्टी विथ ए डिफरेन्स " बनाया। जिस राजनीतिक शाखा को आपने " में नही तू " के भाव वाला मूल मंत्र और वैचारिक अनुष्ठान दिया। उस दल के नेता-कार्यकर्ता आपस मे ऐसे लड़ रहे हैं, जैसे कोई दुश्मन भी नही लड़ता। अपने ही दल में ये दुश्मनी का भाव भी ऐसा प्रबल की प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी का कोई मोल नही। उनकी ही आंखों के सामने शहर अध्यक्ष को इस तरह कूटा जा रहा हैं, जैसे दक्षिण पंथी दल को केरल-बंगाल का कोई चीर प्रतिद्वंद्वी वामपंथी मिल गया हो। अपने ही दल का ये बैरभाव इस कदर हावी हुआ कि शहर अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष को पीट दिया जाता हैं। उनका कुर्ता तक फाड़ दिया जाता हैं। 

ऐसा तो भाजपा में होना तो दूर, सोचा भी नही जा सकता। हैरत की बात है कि ये सब भी उस शहर में हुआ, जहां आपके दल के संगठन की मिसाल दी जाती हैं। उस शहर में एक काला अध्याय लिख दिया गया। नई भाजपा के नए नेताओ ने ये कुकृत्य किया और मुंह काला करवा दिया समूची पुरानी भाजपा का। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा-महामंत्री हितानंद शर्मा से लेकर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तक पर सवालिया निशान लग गए। ताई से लेकर भाई-भौजाई और दादा-बाबा से लेकर साईं तक शर्मसार हो गए। मतभेद इनके बीच भी गहरे रहे या आज भी है लेकिन मनभेद इस तरह नही बढ़ने दिया कि आपस मे लात जूते चल जाये। 

प्रतिपक्ष कांग्रेस भी भौचक्क रह गई कि ऐसा तो अब हमारे यहां भी नही होता। कभी होता होगा लेकिन अब तो कांग्रेस में भी ऐसे दृश्य की कल्पना नही की जा सकती कि दल के दो दो अध्यक्ष, दल के ही नेताओ-कार्यकर्ताओ द्वारा ऐसे सार्वजनिक स्तर पर धोए जा रहे हो। समूचा इंदौर भी हैरत में रह गया कि सतत सत्ता के दौर में कहां से कहा तक आ गई भाजपा? पार्टी का वो नया कार्यकर्ता इन सब घटना को टुकर टुकर हो देख रहा है जिसे रोज अनुशासन की घुट्टी पिलाई जा रही हैं। जिसे हर मंच से कहा जा रहा है कि भाजपा एक दल नही, परिवार है। हम अन्य दल से परे हैं। 

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार स्वयम इस काली घड़ी, काले दिन के साक्षी बने और भुगतभोगी भी। शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा तो स्वयम मार खाये है। पीटने वाले प्रदेश मंत्री शुभेंदृ गौड़ और उनके फरमाबरदार समर्थकों के इस कृत्य ने गौड़ परिवार की उस प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा दिया, जिसे कभी स्व लखन दादा ने राजनीतिक शुचिता-सौजन्यता और वर्तमान में मालिनी भाभी की सहजता-सरलता ने 30 बरस की सतत साधना के बाद स्थापित किया। क्या स्व लखन दादा ने कम "गरल पिया"? लेकिन वे राजनीतिक विषपान के बाद भी नीलकंठ ही बने रहें। नई भाजपा कब ये सब सीखेगी

अब भोपाल से अनुशासन के नाम पर कथित दोषियों के खिलाफ नोटिस जारी हुए हैं, उस दल में जिसका पोषण दुनिया के सबसे अनुशासित संगठन आरएसएस द्वारा किया जाता हैं। इंदौर की घटना ने मातृसंस्था का मस्तक भी शर्म से झुका दिया हैं। पार्टी की आन बान शान यूथ विंग ही तो होती हैं। उसी के हाथों में तो दल का भविष्य और पार्टी का मान-अभिमान होता हैं। तो क्या ऐसी भाजपा होगी आने वाले कल की? जो पुरखो की तप-तपस्या को कलंकित कर दे? कालिख़ पोत दे प्रदेश और शहर के नेतृत्व पर? क्या इस भाजपा के जरिये मिशन 2023 और 2024 का बेहद अहम रण जीता जाएगा? अगर इन सब प्रश्नों का उत्तर नही में है तो प्रदेश नेतृत्व और शहर भाजपा को कठोर से कठोरतम कार्रवाई करना होगी। वो भी 24 घण्टे के अंदर।

पार्टी के कर्णधार ये नही भूले कि ये शुरुआत है, उस विकृति की जो सत्ता वाली भाजपा में तेजी से घर कर गई हैं। इसे समय रहते नही थामा तो आज तो युवा मोर्चा प्रदेश-शहर अध्यक्ष की पिटाई हुई हैं। कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष-शहर अध्यक्ष भी ऐसी जुर्रत के शिकार हो सकते हैं।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment