मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजना : रामेश्वर तेली

भाजपा के  विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत खरगोन पहुंचे  केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली

केंद्रीय राज्य मंत्री ने की नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से चर्चा, माँगा केंद्र सरकार के लिए समर्थन

खबर नेशन/ Khabar Nation


खरगोन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून के बीच विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शामिल होने पार्टी के केन्द्रीय नेतागण अलग - अलग लोकसभाओं में पहुँच रहे हैं। रविवार को केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली खरगोन संसदीय क्षेत्र में संचालित विशेष संपर्क अभियान में शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस पर मोदी सरकार के 9 वर्षों में हुए विकास और सामाजिक बदलाव को लेकर खरगोन नगर में विशिष्ट व्यक्तियों से चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गाँव, गरीब, किसान और समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछुता नहीं है, जिसके उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने योजना न बनाई हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी यह मत है कि बिना समाज के सहयोग के विकास संभव नहीं है। समाज के साथ कदम बढ़ाते हुए सरकार गरीब कल्याण और विकास पथ पर आगे बढ़ रही है। समाज का यह सहयोग और समर्थन आगे भी मिलता रहें।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तेली ने सर्किट हाउस पर संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के ब्रह्मकुमारी बहन किरण दीदी, गायत्री परिवार के श्री मोहन भाई जी, एडवोकेट श्री देवेंद्र पाठक, उद्यमी श्री दिनेश बाफना, श्री महेश पाटीदार, श्री प्रभाकर भैया, सीए श्री अनिल रघुवंशी, इंजीनियर श्री जयप्रकाश राठौर, डॉ. नरेंद्र महाजन, समाजसेवी श्री नवनीतलाल भंडारी, कृषक श्री प्रकाश पाटीदार, पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री सुनील शुक्ला आदि विशिष्ट जनों से जैविक खेती, कॉटन इंडस्ट्री, पर्यावरण, ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर खरगोन सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल, जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह राठौर, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन,  अभियान के लोकसभा संयोजक श्री कल्याण अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी श्री रणजीतसिंह डंडीर, श्री परसराम चौहान, श्री सुरेश पाटीदार, श्री राजेश बड़ोले आदि उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment