मेलोडीज़ ऑफ़ कल्याणजी-आनंदजी एन्ड राजेश रोशन 22 सितंबर को

मनोरंजन Sep 20, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर: संगीत शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी एनजीओ आकृति केयर फाउंडेशन एवं संस्था स्वर श्रुति ने 22 सितंबर को जाल सभागृह में हिंदुस्तानी संगीत की महान संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी एवं राजेश रोशन के गीतों से सजी सुरीली शाम सजाने जा रही है। जिसमे सुप्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस ख़ास संगीत महफ़िल में प्रमुख स्वर संदीप कनोजिया, मीता श्रोत्रिय, सलोनी दसौंधी, दीपक गोदवानी, राजेन्द्र पारीख, करिश्मा तोंडे, अनुपमा मगरे के होंगे। कार्तिक शिवानी व्यास विशेष प्रस्तुति देंगी। संगीत संयोजन अभिजीत गौड़ का रहेगा। मंच संचालन की ज़िम्मेदारी मोना ठाकुर संभालेंगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं योगेन्द्र महंत होंगे। विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान महापौर द्वारा अनंत चतुर्दशी की प्रथम झांकी को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment