किसने किया पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला? गोपालगंज में सनसनीखेज वारदात
बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार के सदस्य पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया।
फिलहाल हमले के पीछे कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!