डेढ़ लाख शिक्षकों को अल्टीमेटम, TET पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी!
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
शिक्षा संचालनालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET परीक्षा पास करनी होगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक तय समय सीमा के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है। विभाग की ओर से पात्रता परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में परीक्षा उत्तीर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस फैसले का असर प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों पर पड़ सकता है। अब इन शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करने का मौका दिया गया है। समय सीमा में परीक्षा पास नहीं करने पर सेवा से संबंधित कार्रवाई की स्थिति बन सकती है।
डेढ़ लाख शिक्षकों को अल्टीमेटम, TET पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी!