राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का आज राजधानी भोपाल

एक जगह Aug 23, 2023

कर्नाटक के श्रीपेरम्पबदूर से नई दिल्ली तक की जा
रही यात्रा आज भोपाल पहुंची

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल,  अगस्त 2023

राजीव गांधी ज्योति यात्रा के अध्यक्ष आर. दोरई के नेतृत्व में राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा के बैनर तले कर्नाटका के श्रीपूरम्बदूर से नई दिल्ली तक निकाजी जा रही यात्रा का आज भोपाल से निकलने पर प्रदेश कांग्रेस में स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यात्रा के सभी यात्रियों का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में स्वागत किया और यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां एक सभा आयोजित की गई।
सभा मंे यात्रा का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष आर दोरई ने यात्रा के उद्देश्य की जानकारी से अवगत कराते हुये कहा कि यह यात्रा 32 वर्षाें से निरंतर प्रत्येक साल इसी तरह निकाली जाती, यात्रा के दौरान एक बड़ी मशाल लेकर यात्री निकलते हैं, 9 अगस्त से कर्नाटका के श्रीपूरम्बदूर से नई दिल्ली तक निकाली जा रही यात्रा मंे करीब 100 यात्री बस और दो अन्य वाहन से चल रहे हैं और जगह-जगह रात्रि विश्राम करते हुये 20 अगस्त को नई दिल्ली के वीर भूमि (राजीव मेमोरियल) पहुंचेगी और वहां प्रार्थना सभा में परिवर्तित होगी।
श्री राजीव सिंह ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन और उनके जीवन चित्रण पर आधारित होकर लोगों को प्रेरणा देने के लिये निकाली जा रही है।
मप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव ने सभी यात्रियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, राजकुमार केलू उपाध्याय, अनीस खान गुडडू, निहाल अहमद सहित सद्भावना यात्रा के सदस्य और कांग्रेसजन उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment