अटरिया से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

एक जगह Sep 07, 2023

हर वर्ग तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ, कांग्रेस नहीं कर सकती प्रदेश का विकास

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में पार्टी नेताओं ने मांगा समर्थन

खबर नेशन/ Khabar Nation

रीवा। हम आपसे यह पूछने आए हैं कि क्या भाजपा सरकार आने से पहले क्षेत्र में विकास के इतने काम हुए थे? सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो अपने काम का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की हिम्मत रखती है। कांग्रेस की सरकारों ने कभी विकास के इतने काम नहीं किए और कांग्रेस पार्टी हमेशा से सनातन धर्म और हिन्दू विरोधी रही है। यह बात रीवा जिले में जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान आयोजित सभाओं में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री राजेंद्र शुक्ला और सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कही। सभाओं को सेमरिया विधायक श्री के.पी.त्रिपाठी और सिरमौर विधायक श्री दिव्यराज सिंह, पूर्व विधायक श्री अभय मिश्रा ने भी संबोधित किया।

क्या भाजपा सरकार के पहले भी विकास के इतने काम होते थे? : डॉ नरोत्तम मिश्रा

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कुछ कहने नहीं, बल्कि पूछने आए हैं। जनता जनार्दन यह बताए कि क्या भाजपा सरकार आने के पहले भी इसी तरह आप लोगों के काम होते थे? क्या प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ कभी पहले भी मिला था? आज प्रधानमंत्री श्री मोदी जी लगातार आपकी चिंता कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से आप लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे हैं। लेकिन तभी से हो रहा है, जब से देश में मोदी जी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकारें आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे अपील करना चाहता हूं कि आप लोग सतर्क रहें। अगर गलती से भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो आपके लिए योजनाएं बनाना तो दूर जो चल रहीं हैं वो भी बंद हो जाएंगी।

कांग्रेस के कुशासन को भाजपा की सरकार ने समाप्त कियाः राजेंद्र शुक्ला

सभा को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को भाजपा सरकार ने समाप्त किया। देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो 20 वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है और जनता का आशीर्वाद मांगती है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तो कहते ही थे कि चुनाव वोट से नहीं मैनेजमेंट से जीते जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन सत्ता पाने के बाद काम नहीं करना जानती। अगर काम करना चाहती, तो बाणसागर परियोजना कब की पूरी हो गई होतीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से आई है, लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। बाणसागर परियोजना का पानी गांव-गांव खेत - खेत पहुंच रहा है और क्षेत्र का विकास भी हुआ है।

सनातन और हिंदू विरोधी रही है कांग्रेस पार्टीः जनार्दन मिश्रा

सभा को संबोधित करते हुए रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के एक घटक दल डीएमके की सरकार तामिलनाडु में है। वहां के मुख्यमंत्री का बेटा सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से करता है और कहता है कि जैसे मलेरिया और डेंगू को खत्म करना आवश्यक है वैसे ही सनातन धर्म को खत्म करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी सदैव से सनातन धर्म और हिन्दू विरोधी रही है।

अटरिया से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रीवा जिले के अटरिया से शुरू हुई। यहां से यात्रा प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह आदि के नेतृत्व में आगे बढ़ी। यात्रा मार्ग में यात्रा में भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय, श्रीमती नीलम मिश्रा, सेमरिया विधायक श्री के पी त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता श्री राम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का काफिला डेढ़ से दो किलोमीटर लम्बा रहा तथा लोगों के उत्साह का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज बारिश के बीच भी लोग यात्रा के स्वागत के लिए डटे रहे। यात्रा का बहुरीबांध, रहट मोड़, कपसा, शाहपुर, बीड़ा में अपार जनसमूह द्वारा पुष्प वर्षा एवं कलश आरती द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान बाइक रैली एवं रोड शो का आयोजन भी हुआ। गोदहा में भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल नेताओं ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment