श्योपुर की जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगीः तोमर

एक जगह Sep 05, 2023

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यात्रा की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

खबर नेशन/ Khabar Nation

श्योपुर। ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 5 सितंबर को श्योपुर जिले से होगी। केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मंगलवार को यात्रा का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्योपुर से 5 सितंबर को प्रारंभ होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी पूर्ण हो गई हैं। श्योपुर की जनता केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाकर तैयार है। यह जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि श्योपुर देखने में और कहने में बहुत छोटा जिला लगता है, लेकिन पिछले दिनों इसी श्योपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आगमन हुआ और अब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का भी आगमन हो रहा है, यह श्योपुरवासियों के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह करेंगे। यह जन आशीर्वाद यात्रा 10 हजार किलोमीटर से अधिक में भ्रमण करेगी। वहीं 200 से अधिक बड़ी सभाएं होंगी, इसके अलावा हजारों की तादाद में स्वागत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्योपुर बड़ोदा से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा 11 जिलों, 5 लोकसभा क्षेत्र 43 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा विदिशा, रायसेन आदि जिले शामिल है। यह यात्रा 2034 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का 262 स्थानों पर स्वागत होगा, 55 रथ सभाएं, 16 रोड शो तथा 48 आमसभाएं आयोजित होंगी।

यात्रा का जगह-जगह होगा ऐतिहासिक स्वागत

केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा श्योपुर से विजयपुर, सबलगढ़, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, रायसेन, विदिशा होते हुए भोपाल पहुंचेगी। सभी पांचों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती पर जम्बूरी मैदान भोपाल में होगा। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment