निशुल्क कम्प्यूटर कंप्यूटर कोर्स
गेलवे फाउंडेशन के कंप्यूटर सेंटर डिजिटालया का शुभारंभ आज
खबर नेशन / Khabar Nation
इन्दौर। निशुल्क कम्प्यूटर सिखाने के मकसद से संस्था गेलवे फाउंडेशन दिल्ली के कंप्यूटर सेंटर डिजिटालया का आज 12 अक्टूबर शनिवार को 73 कोयला बाखल में शाम 4 बजे शुभारंभ होगा ।
गेलवे फाउंडेशन इन्दौर के नये सेंटर के कोऑर्डिनेटर व ट्रेनर अब्दुल हफ़ीज़ खान ने बताया कि गेलवे फाउंडेशन के महाप्रबंधक उर्मिलेश स्वामी नवीन कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ करेंगे । कंप्यूटर सेंटर में एक माह का बेसिक कंप्यूटर कोर्स व मेडिटेशन थेरेपी निःशुल्क दी जावेगी ।
12 वर्ष व इससे अधिक के विद्यार्थी व इच्छुक व्यक्ति कंप्यूटर कोर्स का लाभ ले सकते है । गेलवे फाउंडेशन के भारत मे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आसाम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, व बिहार आदि प्रदेशों के विभिन शहरों में निशुल्क कंप्यूटर सेंटर हैं। संस्था द्वारा अब तक 8500 से ज़्यादा लोगो को कंप्यूटर के क्षेत्र में शिक्षित किया जा चुका है । गेलवे फाउंडेशन का प्रयास है कि भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा देकर डिजिटल क्रांति में बराबर का सहभागी बनाना है ।