निर्वाचन कार्य के सम्बंध में संभागायुक्त ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

मृत व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से सूची से हटाएं-संभागायुक्त श्री मालसिंह

खरगोन : शनिवार, सितम्बर 2, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

खरगोन /इंदौर संभागायुक्त श्री मालसिंह ने शनिवार को संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से निर्वाचन से सम्बंधित तैयारियों के मद्देनजर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित पानी, छाया, बिजली, शौचालय व रैंप की पूरी व्यवस्था कर ली जाए। अभी भी समय है सबंधित अधिकारियों से इस कार्य की एक्सरसाइज पूरी करवाये। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य अब 11 सितम्बर तक जारी रहेगें। इसलिए सभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर ही मौजूद रहे। इस व्यवस्था को बनाये रखें। साथ ही अब तक बने ईपिक कार्ड के लिए समय पर डॉउनलोड किये जायें। समय पर्याप्त जरूर है लेकिन काम भी बड़ा है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन से सम्बंधित शिकायतों के लिए 1950 कॉल सेंटर का संचालन बेहतर हो। खासकर मतदाता सूची के कार्य पूर्ण होने के बाद ज्यादा शिकायतें आती है। इसलिए ऐसे समय में विशेष व्यक्ति को लगाए जिन्हें मतदाता सूची की जानकारी हो। खरगोन जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराज सिंह वर्मा ने वीसी में बताया कि 2 अगस्त से 2 सितंबर तक 36909 फॉर्म-6, 10818 फॉर्म-7 और 31840 फॉर्म-8 प्राप्त किये गए है। साथ ही पिंक बूथ व दिव्यांग बूथ आदि की जानकारी तैयार कर लिए गई है। निर्वाचन कार्य में विभागवार मानव संसाधन का डेटा कलेक्ट किया गया है।  

मृत व दोहरी प्रविष्टि वाले नाम सूची में न हो  

इंदौर संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि गत दिवस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने निर्वाचन सदन में बैठक की गई थी। उस बैठक में मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही किसी भी मृत व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया था। वहीं जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि हर एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लें।  

अब मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य इन तारीखों तक होगा    

आयोग के निर्देशानुसार अब फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की समय सीमा 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर कर दी गई है। अब 11 सितंबर तक फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदन लिए जाएंगे। 4 अक्टूबर 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वीसी के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी व इलेक्शन सुपर वायजर श्री जेल भालसे उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment