विकास और गरीब कल्याण महा अभियान अंतर्गत प्रचार रथ रवाना कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झण्डी

धार : शुक्रवार, सितम्बर 8, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय परिसर से विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर रवाना किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीएम अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शासन की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धार जिले में प्रचार रथ रवाना किए गए हैं। कुल चार रथ जिले में भ्रमण करेंगे। शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आईशर केंटर वाहन पर बड़ी एलईडी वाल भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित ऑडियो-विजुअल सामग्री फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश भर में राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित करने इन प्रचार रथों का जिले में 40 दिनों तक भ्रमण रहेगा। प्रति दो विकासखण्ड में एक प्रचार रथ नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment