परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

कैरियर Jan 20, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रिय और उपयोगी पहल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर परीक्षा के डर और तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है के अंतर्गत आज इंदौर महानगर की विभिन्न विधानसभाओं में आने वाले स्कूलों में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम हेतु 3 सदस्यीय टोली बनाई गई थी जिसमें अतुल बनवडीकर , संजय जारोलिया एवं सुरेंद्र गहलोत सम्मिलित रहे उन्होंने बताया कि विधानसभा क्रमांक 1 स्कूलों में प्रतिभागियों की संख्या लगभग 650 रही विधानसभा 2 में 300 से अधिक ,विधानसभा 5 में 70 एवं राऊ विधानसभा में लगभग 1300 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विधानसभा क्र. 1 के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में आई डी ए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता विधानसभा क्र. 2 में विधायक रमेश मेंदोला एवं नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे विधानसभा क्र.5 में विधायक महेंद्र हार्डिया राऊ विधानसभा में सांसद शंकर लालवानी एवं पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा सहित विद्यालयों के प्राचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment