मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली को देंगे मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात

कैरियर Jan 19, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation 

सिंगरौली जिला ताप विद्युत केन्द्रों और कोयला खनन परियोजनाओं के कारण प्रदेश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला है। सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करेंगे।

मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण ग्राम नौगढ़ में किया जा रहा है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। भवन परिसर निर्माण के लिए 248 करोड़ 27 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। निर्माण मेसर्स डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो 19 दिसम्बर 2024 तक पूरा होगा। मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहाँ उपचार की व्यवस्थाएँ बेहतर होंगी। सिंगरौली ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होगा। जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थी अपने घर के समीप रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों तथा अनुभवी प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। उनके मेडिकल ज्ञान और दक्षता का लाभ सिंगरौली जिले को मिलेगा।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment