इतिहास के पन्नों में नाम के लिए विद्यार्थी बने स्वयं शिक्षक- कमिश्नर

कैरियर Sep 20, 2023

इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाएं अविष्कारों का गढ़- कमिश्नर

शहडोल : बुधवार, सितम्बर 20, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में विद्यार्थी आधुनिक मशीनों का अविष्कार करें जो विदेशों में बनाई जाती है उन्हें अपने कॉलेज में बनाएं और विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज को अविष्कारों का गढ़ बनाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अगर जीवन में आगे बढना होगा, अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए स्वयं का शिक्षक बनना होगा, स्वयं मेहनत कर नई-नई चीजों के बारे में सोचकर और उन चीजों को पूरा करने के लिए लग जाए। उन्होंने कहा कि यहां के युवा रोजगार के लिए बाहर जाते है जंहा सुविधा होती है वहां जाते है। हमे अपने रोजगार के लिए स्वय संसाधन खोजे और रोजगार पाए जिससे रोजगार हेतु बाहर न जाने पड़े। कमिश्नर ने कहा कि बडे़ से बड़े सपने देखने चाहिए और उन सपनो को पूरा करने के लिए सच्चें मन से मेहनत करे तो ईश्वर भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि  जिंदगी का रास्ता अच्छा होता है वह रास्ता मंजिले के नीचे भी ले जाता है और ऊचाईयों की ओर भी ले जाता है, अपने ज्ञान के स्तर को निरंतर बढाते रहना चाहिए। उक्त विचार कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज विकासखंड सोहागपुर के ग्राम छतवई में बनाएं गए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रेरणा कार्यक्रम में व्यक्त किये।  कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ खाने-पीने की पौष्टिक चीजे जैसे घी,दही मठ्ठा, अमरूद, बेल, महुआ आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शराब जैसी अन्य नशीली वस्तुओं से बचना चाहिए जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते है। जो वस्तुएं प्राकृतिक द्वारा पैदा होती है वे चीजे बहुत ही अच्छी होती है, जो चीजे मानव द्वारा बनाई जाती है जैसे चिप्स, कोका-कोला आदि अन्य चीजे स्वस्थ्य के लिए खराब होती है इन सब चीजों केे खाने से प्रोटीन नही मिलती है, प्रोटीन हमें दूध, मूंगफली आदि खाने से मिलती है। इंजीनियरिंग कॉलेज में बी-टेक का कोर्स चार वर्ष  का होता है, यही वर्ष होते जो हमे नई-नई ऊचाईयांे पर ले जाते है और उज्जवल भविष्य बनाते है। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा भरी हुई है, उन सब प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले बात की इज्जत होती थी कोई किसी कार्य के लिए शपथ पत्र नही बनवाया जाता था परन्तु अब सब कार्य  तकनीकी माध्यम से होने लगे इसलिए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान  में दक्ष होना आवश्यक है। प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज  डॉ. पीएल वर्मा, वैशाली श्रीवास्तव, श्री गोपाल प्रसाद मनिकपुरी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment